Friday, 30 March 2018

3rd. EXAM KE BAAD.

हेलो दोस्तों मेरा नाम है रिचर्ड और में फिर से वापस आया हुँ अपनी कहानी आपके बिच दुबारा से लेकर जो की हमने एग्जाम के टाइम छोड़ दी थी।  दोस्तों जैसा की आप लोगो को पता है की एग्जाम 3 घंटे के होते है पर मेरे वो 3 घंटे काटना बड़ा मुश्किल हो रहा था क्यूंकि मेरे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ उसके बारे में चल रहा था की आखिर कौन है वो जो इस कदर मुझे फ़ोन कर रहा है। बड़ी ही मुश्किल से मेने अपना ध्यान हटाया उस और से क्यूंकि सामने जो मैडम थी वो लास्ट एग्जाम वाली मैडम रिपीट हो गयी थी। पिछले एग्जाम में मेरी मैडम से अछि बन चुकी थी तो  मैडम ने थोड़ा  मुझे इग्नोर किया और एग्जाम में सपोर्ट भी किया।  इसी तरह से मेरा टाइम भी कट  गया और एग्जाम भी जैसे तैसे देकर में निकल गया एग्जाम से निकलने के बाद मेने  अपने किसी भी दोस्त का इंतज़ार नहीं किया बस मेने सबसे पहले पहले उस नंबर पर कॉल किया जिससे मेरी बात सुरु हुई थी।  जैसे ही मेने फ़ोन निकाल कर नंबर डायल किया तो नंबर बंद था मुझे थोड़ा बुरा लगा की अचानक में कैसे इतना अपसेट हो सकता हुँ उस नंबर के न लगने से मेने अपने मन को मनाया और  दोस्तों का इंतज़ार किया पर मेरा मन कहा मानने वाला था में कई बार उस नंबर को लगता रहा पर बंद होने की वजह से कुछ नहीं हुआ  से मेरे दोस्त आ गए और सब आपस में मस्ती करने लगे और अपने घर की और चल दिए। दिन के 1:30 बजा था और हम दोस्त रास्ते में थे की अचानक उसी नंबर् से कॉल आयी और में बिजी हो गया उसने मुझे पूछा की एग्जाम कैसा हुआ मेने बोला एकदम मस्त।   इधर उधर की बातें होने लगी अभी हम एक दूसरे को जानते  भी कहा थे।  फिर मेने उसको बोलै में घर जाकर आपसे बात करता हुँ उसने कहा ठीक है।  

No comments:

Post a Comment

school life with love

8.Agli Subah Delhi Mai..

 हेलो दोस्तों में एक बार फिर आप लोगो के बिच वापस आया हूँ जैसे की अपने पढ़ा किस तरह से में अपनी लवर  से मिलने हिमाचल गया था पर वहाँ से बिना ...