Wednesday, 11 April 2018

USKI EK HAAN OR MERE MAN KI KHUSHI.

हेलो दोस्तों में रिचर्ड फिरसे वापस आया हुँ आप लोगो के बीच अपनी कहानी वापस लेकर जैसा की अपने मेरी लास्ट कहानी में पढ़ा था की किस तरह से में अपने घरवालों के सामने अपने फोने को साइलेंट करके अपने पास ही रखकर बैठ गया था।  लेकिन मुझे अभी सिर्फ 2 ही दिन हुए थे उसके साथ बात करते हुए पर मुझे क्या पता था की मेरी मोहब्बत इस कदर आगे बढ़ जाएगी की में उसके आगे सब कुछ भूल गया था।  पर अचानक से उसका फ़ोन रात को 10:30  बजे आया। शायद उसकी आधी नींद भी उसने पूरी कर ली थी पर में बेचारा उसके इंतजार मे बैठा था की ANNY  का फ़ोन आएगा और उसका फ़ोन आया भी तो दोस्तों मेरा इंतजार दोस्तों लगभग ख़तम भी हो चूका था।  हमारी बात सुरु ही हुई थी और उसने मुझसे पूछा की आपका डिनर हुआ और मेरा जवाब था हाँ। मेने उससे कहा की यार कहा थे कबसे आपका इंतजार कर रहा था उसने मुझसे कहा सॉरी में सो गयी थी। मेने उससे कहा कोई बात नहीं फिर हमारी रात को 1 बजे तक बात हुई और करीब रात १:३० बजे मेने उसको गर्लफ्रेंड मानकर उसको परपोज़ किया और उससे कहा की आप मेरी गर्लफ्रेंड बन सकती है क्या।  वो अचानक ही घबरा गयी और उसकेमुह से थोड़ी देर तक कोईभी बात नहीं निकली और उसने मुझसे कुछ भी नहीं कहा। उसको दिन में ही में अपने दोस्त मनीष का नंबर शेयर कर चुका था उसने मुझसे कहा किमी इतनी जल्दी आपके साथ इस रिलेशन में नहीं आ सकती मुझे थोड़ा बुरा तो जरूर लगा पर में भी क्या कर सकता था। उसकी लाइफ थी जवाब भी उसको ही देना था उसने मुझसे थोड़ा समय माँगा और कहा वो उसका जवाब थोड़ा सोचकर देगी मेने कहा ठीक हे।  पर मुझे कहा पता था उसने मेरी ये बात मेरे दोस्त मनीष को बता दी थी और सब कुछ उसको बताया की गौरव ने अभी ऐसे ऐसे मुझे परपोज़ भी किया।  उसके किये हुए सारे मैसेज मेरे दोस्त मनीष ने मुझे फॉरवर्ड किये और कहा की तूने ये क्या किया।  पर मेभी क्या करता दोस्तों मेने अपने दोस्त से कहा की यार मुझे इस लड़की से सच्चा प्यार हो गया है। फिर दोस्त भी कहा काम थे मेरे लिए उसे मुझसेजोड़ने केलिए मेरे दोस्त ने उसको मेरे बारे में उसको बताना सुरु किया और रात के करीब 3:20 मिनट तक दोनों की बात होती रही पर में जाग रहा था उसके हाँ के इंतजार में।  अचानक से मेरे दोस्त का मैसेज आया और कहा कि यार मेने उसको बहुत समझाया पर सायद वो हाँ नहीं करेगी। फिर में थोड़ा उदास जरूर हुआ पर मेने अपने दोस्त को पता भी नहीं चलने दिया। पर मेरा दोस्त भी कमीना था वो पहचान चूका था की में उदास हो चूका हुँ।  फिर उसके अगले तीन दिन तक उसका कोई मैसेज नही आया।  पर मेने भी उससे कांटेक्ट करने की कोशिश भी नहीं की। हम कुछ दिनों से बातें जरूर कर रहे थे पर शायद बातें कहीं अधूरी रह जाती थी. अचानक सुबह उसका मैसेज आया हाँ में आपकी गर्लफ्रेंड  बन सकती हूँ।  मेरे मन में काफी ख्याल आ रहे थे की एक लड़की मेरे साथ चल रही होगी जिसका  एक मैसेज देखकर अप्नादिल हर गया होता हुँ।  मेने अपने उन लम्हो को अपने पास रखा पर मेने उसके मैसेज का जवाब भी नहीं दिया था समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दू. की अचानक कैसे इसने मुझे हाँ कर दी पर कोई नहीं फिर मेने उसके मैसेज का जवाब दिया और क्या बताऊँ दोस्तों मुझे पता भी नहीं चाला की कैसे 7 बज गए। 

Sunday, 8 April 2018

5th. Agli Subah

हेलो दोस्तों , मेरा नाम है रिचर्ड और में आप लोगो के प्यार की बदौलत
फिरसे आप लोगो के बिच अपनी कहानी लेकर आया हुँ। जैसा की आप आप लोगो ने मेरी लास्ट कहानी (मेने उसके बारे में जाना ) में पढ़ा था की में कैसे उसके फ़ोन और मैसेज का इंतजार करके सो गया था।
पर अगली सुबह जब में 6 बजे उठा तो देखा की ANNY के मैसेज आ रखे थे पर में  करता मुझे पता ही नहीं लगा क्यूंकि रात में घरवालों के डर से फ़ोन साइलेंट करके सो गया था। पर में सुबह उठते के साथ ही उसके मैसेज पढ़ कर सबसे पहले मेने उसके मैसेज का जवाब दिया।   मेने जैसे ही उसको गुडमॉर्निंग का मैसेज किया वहाँ से तुरंत ही मैसेज का जवाब आ गया मुझे नहीं पता था वो  जाग गयी है वहाँ से जवाब आया वैरी गुडमॉर्निंग और साथ ही अगला मैसेज आया की रात भर कहा थे मेने आपको कॉल भी की पर आपने फ़ोन भी नहीं उठाया फिर मेने उससे कहा सॉरी में फ़ोन साइलेंट करके सो गया था , और मुझे फ़ोन का पता भी नहीं लगा वरना में फ़ोन उठा लेता।  फिर उसने कहा कोई बात नहीं और हमने इधर-उधर की बात की और फिर  काट दिया।
 जैसे ही में सुबह नहा-धो कर तैयार हुआ और अपने दोस्त मनीष की दुकान पर चला गया वहाँ हम रोज की तरह टाइम पास करने लगे और नास्ता करके आये।
मेरा नास्ता भी मेरे दोस्त ने  ही मुझे कराया हम जैसे वापस आ रहे थे उसकी दुकान की तरफ तभी अचानक उसकी कॉल आ गयी और मेने उससे बातें की।  वो उसका बात करने का तरीका क्या बताऊँ दोस्तों उसकी एक हेलो सुनते ही दिल खुश हो जाता था और हिमाचली लोगो का बात करने का तरीका जैसे हर किसी से बात करने पर आप शब्द का  करना और साथ ही हर किसी  से जी करके बात करना इसमें भी एक अलग ही बात थी।  मेने अपने दोस्त को बोला की उसी का फ़ोन आया हे।  मेने ANNY  से बात की और उसको मेने बताया की मेरा एक फ्रेंड है  मेने आपके बारे  सब कुछ बताया में उससे कुछ नहीं छुपाता आप उससे बात करलो पर उसने अनजान समझ कर मना कर दिया की में ऐसे किसी से बात नहीं कर सकती।  मेने उसको समझाया और कहा की ये बहुत ख़ास और क्लोज भी है आप बात करो फिर बड़ी मुश्किल से मेने उसको मनाया फिर में मनीष  को लेकर उसकी शॉप के पीछे वाले पार्क में ले गया और वहाँ उनकी बात करवाई वहा उनकी बात हुई फिर उसने उसको मेरे बारे में बताया जोकि हर फ्रेंड किसी की नई गर्लफ्रेंड बनवाने के लिए करता है उसने मेरी न जाने क्या क्या तारीफ़ कर दी।  इसके साथ ही मेने  भी उससे  और उसको बोलै चलो अब हम मैसेज में बात करते है आपका भी काफी बैलेंस लग रहा है उसने कहा कोई नहीं  में मैनेज कर लुंगी।  मेने उसको फिर अपने फ्रेंड का नंबर भी दे दिया। इतने में वो अपनी मम्मी के बुलाने पर फ़ोन काट कर चली गयी बोली के अब में आपसे बाद में बात करती हूँ मम्मी बुला रही है। मेने कहा ठीक है मसाज कर देना।  फिर वो बाई बोलकर चली गयी।  फिर क्या था मेरे दोस्त ने मेरी टाँग खींचना शुरू कर दिया। उसके बाद हम लोग बात करके चल दिए वो अपनी दुकान में बिजी हो गया और में अपने घर आ गया।  घर आकर मेने गली के बच्चो के साथ क्रिकेट खेलना सुरु किया और  घर जाकर सो गया। फिर  सीधे 8 बजे खुली तो देखा की  उसके काफी सारे मैसेज आ रखे थे और मिस्ड साल भी।  फिर क्या था वो नाराज हो चुकी थी हम दोनों काफी अच्छे दोस्त बन चुके थे  सिर्फ 2 दिन की मुलाकात में।  उसका आखरी मैसेज था की अब आप मेरे मैसेज का भी जवाब नहीं दे रहे ठीक है बाय ये मैसेज देख कर में थोड़ा परेशांन हो गया और उसको कॉल की पर वह से कोई जवाब नहीं आया फिर मेंने उसके नंबर पर एक मैसेज टाइप करके छोड़ दिया की सॉरी में सो गया था और फ़ोन मेरा साइलेंट पर था इसलिए पता माहि चला पर वहाँ से कोई जवाब नहीं आया।  रात हो ही चुकी थी में निचे आ गया।  और मम्मी ने मुझसे मेरा फ़ोन ले लिया की जब देखो सारा दिन फ़ोन अपने पास ही रखता हैमुझे कही फ़ोन करना हो तो कैसे करू।  मेरा दिमाग ख़राब हो गया की कही उसका फ़ोन न आ जाये पीछे से और मम्मी को पता न चल जाए।  मम्मी ने मुझसे फ़ोन लिया और मौसी से बात की और फ़ोन सामने रख दिया।  फिर पापा भी घर आ गए और मम्मी ने सबको खाना दिया  और खाना खाने ही बैठे थे की अचानक फ़ोन बजा मम्मी ने फ़ोन उठाने के लिए उठने ही वाली थी की में खाना छोड़कर फ़ोन उठाने भगा।  फ़ोन उठाया तो देखा कस्टमर केयर वालों की कॉल थी मेने फ़ोन मम्मी को दिया और खाना खाने बैठ गया उसके बाद अचानक मेरी नजर फ़ोन पर पड़ी तो देखा की कोई मैसेज आया हुआ था मेने फ़ोन उठाया और देखा उसी का मैसेज था फिर में आंख छुपाकर उसके मसाज का जवाब दिया की में खाना खाकर बात करता हु अभी सारे फॅमिली वाले साथ बैठे है। और फ़ोन को साइलेंट करके अपने पास ही रख लिया ताकि उसका कोई जवाब आये तो घरवालों को पता न चले। 
इसके बाद की कहानी में आपको अगले पेज में सुनाता हूँ दोस्तों। ...
उम्मीद है की आपको मेरी कहानी पसंद आ रही होगी। 

Monday, 2 April 2018

4th. MENE USKE BAARE ME JANA.

हेलो दोस्तों मेरा नाम है रिचर्ड और में फिरसे वापस लाया हुँ आपके बिच अपनी कहानी जो की हमने लास्ट टाइम छोड़ दी थी।  दोस्तों जैसा की अपने पढ़ा की किस  तरह से मेंने  एग्जाम देने के बाद उस लड़की से बात की और उससे कहा था की घर जाने के बाद बात करता हुँ।  यहाँ से हमरी उसके आगे की कहानी सुरु करते है।
जैसे ही में  घर पहुंचा न तो मेने लंच किया और न कुछ मेने सीधा उस नंबर पर कॉल की और बात करना
सुरु किया हमें बात करते हुए अभी पहला ही दिन था।  मेरे मन में दर भी था पर क्या करू दोस्तों वो उम्र भी ऐसी थी की मानो जिंदगी बिलकुल अलग सी होने लगी हो मेरी।  उसके साथ बात करने से में रुक ही नहीं पा रहा था क्यूंकि मुझे गर्लफ्रेंड जो मिल गयी थी।  यह सिर्फ मेने अपने मन में सोचा था। पर मुझे क्या पता था की ये सच में मेरी गर्लफ्रेंड बन जाएगी। दोस्तों वापस कहानी पर आते है। मेरी और उसकी बात चल ही रही थी में उसके बारे में जानना चाहा रहा था मेने उससे उसके बारे में पूछा की वो कहा से है और कहा की रहने वाली है।  उसने मुझे अपने बारे में बताना सुरु किया की मेरा नाम ANNY RATHORE है और में हिमाचल की रहने वाली हुँ और में भी 10  क्लास  में पढ़ती हुँ उसने मुझे अपने पुरे परिवार के बारे में बताया की उसके परिवार में उसके 2 भाई और मम्मी पापा है। पापा उसके फौज में है। और इधर उधर की बाते होती रही और हमरी करीब 1 घंटे तक बातें हुई और फ़ोन कट गया।  मेने सोचा पता नहीं कॉल क्यों कटी जब बैलेंस चेक किया तो मेरा बैलेंस ख़तम हो चुका था।  और मेरे फ़ोन में उस टाइम 6 या 7 रुपए ही बचे थे जो की वो भी अब ख़तम हो चुके थे।  उस टाइम में VIRGIN का मोबाइल यूज़ करता था और  उसमे TATA की SIM चलती थी जिसकी कॉल रेट 1 रूपए में 10 मिनट बात होती थी।  जिसकी वजह से मेरी काफी देर तक बात हो जाती थी।  और MESSAGE की लिमिट भी डेली की 500 मिला करती थी।  फिर मेने मसाज पैक का रिचार्ज करवाया और 10 रूपए का बैलेंस भी डलवाया पर मेने कॉल नहीं की उसको।  क्यूंकि काफी देर से हम बात कर रहे थे और मम्मी भी मुझे बुला रही थी.  मेने शाम को करीब 6 बजे खाना खाया और उसको MESSAGE किया की मम्मी आ गयी है थोड़ी देर बाद बात करते है। उधर से भी तुरंत मेरे मस्सगे का जवाब आया OK . में खाना खाकर तुरंत बहार चला गया और सीधे अपने बेस्ट फ्रेंड MANISH के पास गया और मेने यह सब उसको बताया  उसने कहा की कोई और होगा तुझसे मजे ले रहा होगा।  मना उसको समझाया और कहा की नहीं भाई सच में लड़की ही है उसने मुझसे कहा ला चल मेरी बात करा तब में मनु मेने कहा चल ठीक है।  मेने उसको कॉल किया पर उसने कॉल काट दी मेरी तभी मेरे दोस्त ने कहा देखा जरूर तेरा कोई मजाक बना रहा है मेने कहा नहीं ऐसा नही है।  इतने में वहा से थोड़ी देर में MESSAGE आया  मम्मी के साथ हूँ थोड़ी देर में बात करती हुँ मेने उसके मैसेज का जवाब दिया और अपने दोस्त को दिखाया उसका मैसेज पर वो अभी भी मानने को तैयार नहीं था। वो इसलिए क्यूंकि सीधे हिमाचल से मेरे पास कैसे कॉल आ सकती है। मेने कहा कोई नहीं मत मान और हमने उन सब बातो को एक तरफ रखकर इग्नोर किया।  फिर हम दोस्त आपस में इधर उधर घूम कर वापस अपने घर आ गए।  मेरे घर आने के समय करीब 8 बजे थे , और में घर में जैस एही आया मम्मी ने डांटना सुरु कर दिया की अब अगले एग्जाम की तैयारी कर खाना खा और सो जा। पर मुझे भूख कहा थी अभी थोड़ी देर पहले ही तो खाना खाकर गया था. मेने अपना मुँह हाथ धोया और बुक्स लेकर ऊपर अपने रूम में मोबाइल लेकर चला आया। बुक्स लेकर बैठा ही था की मेरा ध्यान वापस फ़ोन की और चला गया।  मेने फ़ोन उठाया और ANNY को मैसेज किया की कहा हो।  उधर से करीब 20 मिनट तक कोई जवाब नहीं आया और में फ़ोन एक साइड रख दिया।  रात के करीब 9:30 बज चुके है पर उसका कोई मैसेज नहीं आया और न ही कॉल आयी उसके इंतजार में मेरे रात के 11 बजे चुके थे।  में भी फिर एक गूड नाईट मैसेज भेज कर सो गया।




बाकी आगे की कहानी कल पोस्ट करता हु दोस्तो रात काफी हो चुकी है
और  कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट भी करे ताकि मुझे पता चले की आपको मेरी कहानी पसंद भी है या नहीं।  सुक्रिया 

school life with love

8.Agli Subah Delhi Mai..

 हेलो दोस्तों में एक बार फिर आप लोगो के बिच वापस आया हूँ जैसे की अपने पढ़ा किस तरह से में अपनी लवर  से मिलने हिमाचल गया था पर वहाँ से बिना ...